कोटवा:आंगनबाड़ी सेविकाओं ने बाल विकास परियोजना कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया

दैनिक खोज खबर छायाकार अमित के साथ अजीत कुमार सिंह कोटवा पु0 च0 :–केंद्र व राज्य सरकार के शोषण तथा अपने 12 सूत्री मांगों के समर्थन में कोटवा प्रखंड के सेविका एवं सहायिकाओं ने सोमवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया।

तालाबंदी से पहले सेविका-सहायिका संघ के जिला उपाध्यक्ष सह प्रखंड अध्यक्ष प्रियंबदा कुंवर के नेतृत्व में देवी मंदिर प्रांगण से जुलूस निकाला और सरकार विरोधी नारे लगाये।

उसके बाद बाल विकास परियोजना कार्यालय पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। प्रखंड अध्यक्ष प्रियंबदा कुंवर ने बताया की धरना प्रदर्शन 31 मार्च तक चलेगा।

मौके पर प्रियंबदा कुंवर, मुन्नी देवी, रीमा कुमारी , कंचन माला देवी, मंजू कुमारी, कुमारी निक्की, रंजू देवी सहित सैकड़ों की संख्या में सेविका-सहायिका मौजूद रही।