
कैंसर पीड़ितों को सांसद के पहल पर मिली सहायता राशि
छपरा : दरियापुर प्रखंड के जितवारपुर निवासी शिवपूजन पंडित की धर्मपत्नी श्रीमती कुंती देवी जो हृदय रोग और यादोपुर निवासी चन्द्रावती देवी पति चन्द्रदेव माझी जो कि कैंसर रोग से पीड़ित हैं ,इन दोनों महिलाओं को समुचित इलाज हेतु सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रयास से क्रमशः 1,50000 एवं 80000 रुपये की राशि स्वीकृत हुई है ।ज्ञात हो कि इन मरीजों के इलाज के लिये स्थानीय कालीचरण सिंह, सच्चा राय , कृष्णानंद तिवारी ने सांसद श्री रूडी को दूरभाष के माध्य्म से जानकारी मुहैया कराई थी जिसके बाद श्री रूडी ने गम्भीरता से लेते हुए इलाज की राशि आवंटित कराई ।इसी क्रम में बिहार भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह , अनिल सिंह,मो0 कमरुद्दीन अंसारी,चंदन सिंह ने पीड़ित के घर पहुच स्वीकृति पत्र सौपा। स्वीकृति पत्र पाते ही पीड़ित सांसद श्री राजीव प्रताप रूडी के प्रति आभार ब्यक्त किया।




Recent Comments