मढ़ौरा ( सारण ) । तीन कृषि कानूनों को वापस लेने एवं अन्य किसान हितैषी मांगों को लेकर बिहार राज्य किसान समन्वय समिति के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन में मढ़ौरा से 200 किसान भाग लेंगें । इस आशय का प्रस्ताव उजरी सेँदुआरी में हुई किसान बैठक में लिया गया । इसकी जानकारी बैठक की अध्यक्षता कर रहें जमादार राय ने दिया । उक्त बैठक को संबोधित करते हुये भाकपा जिला सचिव रामबाबू सिंह ने कहा कि केँद्र सरकार द्वारा लाए गये तीनों कृषि कानूनों से किसान कंगाल हों जाएंगे एवं उनकी खेती कारपोरेट के हाथों गिरवी हों जाएगी । खाद्यान्नों की कालाबाजारी एवं जमाखोरी बढ़ जाएगी । मोदी सरकार सालाना खाद्यान्न के 60 लाख करोड़ के व्यापार को अडानी अंबानी के हाथों देने का मंसुबा बना लि है। अगर सरकार इन तीनों कृषि कनूनो को वापस नहीं लेती हैं तो बिहार में भी किसान आंदोलन को तेज किया जाएगा । बैठक को किसान नेता भरत राय, संजय कु सिंह कृष्ण कुमार पांडेय संजय यादव विजय कुमार विकास राय मुन्ना कुमार शिव प्रसाद राय रजाक हुसैन प्रेम सुंदर मांझी आदि ने भी संबोधित किया ।