तरैया, सारण। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से तरैया पुलिस ने रविवार की रात्रि में छापेमारी कर 14 लीटर देशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में तरैया थाने में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक कपिलदेव राम ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि समकालीन अभियान एवं शराब के विरुद्ध छापेमारी के तहत निकले हुए थे कि सूचना मिली की गवन्द्री गांव में एक व्यक्ति घर के बगल में झाड़ी में छुपा कर शराब का बिक्री कर रहा है। सूचना के बाद तत्काल वहां पहुंचे तो पुलिस की गाड़ी को देखते हुए एक व्यक्ति झाड़ी के तरफ से प्लास्टिक का गैलन लिए भागने लगा। जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया। पकड़ा गया व्यक्ति उसी गांव का बच्चा नट है। जिसके बाद उसके गैलन की जांच की गई तो गैलन में कच्चा स्प्रिट बरामद किया गया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। तब तक एक और सूचना प्राप्त हुआ कि रामपुर केशव गांव में एक व्यक्ति शराब का बिक्री कर रहा है। पुलिस बल के साथ मौके पर जब वहां पहुंचे तो पुलिस की गाड़ी को देखते ही एक व्यक्ति रिफाईन वाला प्लास्टिक के गैलन को लेकर भागने लगा। जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया। पकड़ा गया व्यक्ति उसी गांव का योगी मांझी है। उसके हाथ में मौजूद प्लास्टिक के गैलन से शराब की बदबू आ रही थी, गैलन की जांच करने पर उसमें 4 लीटर देशी स्प्रिट बरामद किया गया। जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। तरैया थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों एवं बरामद शराब को थाने लेकर आया गया एवं विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार बच्चा नट एवं योगी मांझी को बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए सोमवार को छपरा जेल भेज दिया गया।
About The Author
Related Posts

Recent Post
- मढ़ौरा: उत्क्रमित मध्य विद्यालय हसनपुरा में धूमधाम से मनाई गई मां लक्ष्मी पूजा, सजी सुंदर रंगोली
- मढ़ौरा: उत्क्रमित मध्य विद्यालय हसनपुरा में धूमधाम से मनाई गई मां लक्ष्मी पूजा, सजी सुंदर रंगोली
- मढ़ौरा: उत्क्रमित मध्य विद्यालय हसनपुरा में धूमधाम से मनाई गई मां लक्ष्मी पूजा, सजी सुंदर रंगोली
- लियो क्लब ने शहीदों के नाम जलाया एक दीया, दी श्रद्धांजलि
- सोनपुर मेला-2026: डीएम और एसएसपी ने परखी तैयारियां, सुरक्षा और पार्किंग पर खास जोर
- दीपावली के दूसरे दिन सोमवार को सोमवती अमावस्या का संयोग
- ट्रक और ईंट लदे ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे लोग
- सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 40 लाख का सोयाबीन रिफाइंड तेल और ट्रक जब्त, तीन गिरफ्तार
- पूर्व DGP स्वामी गुप्तेश्वर पांडेय ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, सोनपुर दीपोत्सव 2026 में हुए शामिल
- सोनपुर मेला-2026: 22 नवंबर से शुरू होने वाले ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियां तेज, डीएम-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण
- लियो क्लब ने शहीदों के नाम जलाया एक दीया, दी श्रद्धांजलि
- लियो क्लब ने शहीदों के नाम जलाया एक दीया, दी श्रद्धांजलि
- लियो क्लब ने शहीदों के नाम जलाया एक दीया, दी श्रद्धांजलि
- लियो क्लब ने शहीदों के नाम जलाया एक दीया, दी श्रद्धांजलि
- सोनपुर में विशेष भूमि सर्वेक्षण: कागजात जमा करने की अपील, कई गांवों में किश्तवार और खानापूरी का कार्य पूरा
- छठ की झांकी में बच्चों ने जीवंत किया लोक आस्था का महापर्व, गीतों के साथ सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पण का किया चित्रण
- बनियापुर में खेल सम्मान भवन का लोकार्पण: राज्यपाल ने कहा- खेल सामाजिक सद्भाव और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम

- प्रखंड स्तरीय किसान सलाहकार समिति की हुई बैठक
- प्रखंड स्तरीय किसान सलाहकार समिति की हुई बैठक
- मुख्यमंत्री के संभावित दौरे से पहले सारण में तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार
- राज्यपाल के कार्यक्रम से जदयू के दो विधायक रहे नदारद, शिलापट्ट पर नाम के बावजूद नहीं पहुंचे; निर्दलीय एमएलसी भी अनुपस्थित
- 5 माह से मानदेय नहीं मिलने से सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की आवास कर्मी
- आइडियल स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल में दीपोत्सव और छठ की झांकी से बच्चों ने दिया लोक संस्कृति का संदेश
Categories

Recent Comments