सहाजितपुर : स्थानीय बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में चार दिनों से पसबूक प्रिंटर खराब है। प्रिंटर व पासबुक प्रिंटर खराब होने से जमाकर्ताओं को जमा राशि की जानकारी लेने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इधर, बैंक अधिकारी बगैर प्रिंटर ही अपनी काम निबटा रहें है। जानकारी हो कि इस शाखा से बीस हजार से अधिक ग्राहक जुड़े हैं। यहां जमा निकासी व अन्य बैंकिंग कार्यो के निपटारे के लिए लगभग एक हजार ग्राहक प्रतिदिन आते है। जिनमें महिलाओ की संख्या भी अधिक होती है। ग्रामीण क्षेत्रो की महिलाएं पासबूक प्रिंट नहीं होने से काफी परेशान हैं। बैंक आई कुसुम देवी, लालती देवी, शैलेश कुमार सहित दर्जनों ने बताया कि बैंक की कुव्यवस्था के कारण उन्हें काफी परेशान होना पड़ता है। छोटे छोटे कार्यो के निष्पादन के लिए घण्टो कतार में खड़ा होना पड़ता है।

जमा निकासी के लिए मात्र दो काउंटर ही चलाये जाने पर लोगो की लंबी कतारें अपनी बारी का घण्टो इंतजार करती है। इस सम्बंध में शाखा प्रबंधक एससी मल्लिक ने बताया कि खराब प्रिंटर को सुधार के लिए टेक्नीशियन को बोला गया है। प्रिंटर को जल्द ही ठीक किया जाएगा।