आधार कार्ड बनाना आरंभ
✍परवेज अख्तर/सिवान;
पचरुखी (सिवान): प्रखंड क्षेत्र के प्रखंड परिसर में आधार पंजीकरण केंद्र दो माह से खराब होने से बंद था जो अब चालू हो गया। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पचरुखी परिसर में स्थित आधार पंजीकरण एवं सुधार केंद्र लगभग दो माह से खराब होने से बंद था। यह पूरे क्षेत्र का एक आधार सेंटर
था। प्रतिदिन लोग आधार पंजीकरण एवं सुधार के लिए आते जाते रहते थे और अब इसे चालू करा दिया गया। वहीं आधार जिला-कॉडिनेटर आफताब आलम का कहना है कि बुधवार से आधार सेंटर सुचारु करा दिया गया है।
——-




Recent Comments