एसडीओ ने मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत संचालित नल-जल योजना व शौचालय निर्माण कार्यो क़ी प्रगति का लिया जायजा

परसा(सारण)-बुधवार को मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत संचालित नल जल योजना शौचालय निर्माण को लेकर एसडीओ लोकेश मिश्रा ने बुधवार को प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया।निरिक्षण के दौरान चार पंचायत सचिव में दो पंचायत सचिव रंजीत राम तथा राजनारायण सिंह प्रखंड कार्यालय मेंअनुपस्थित पाये गए।जिसपर पहल करते हुए एसडीओ ने एक दिन का वेतन काट नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।प्रखंड कार्यालय में शौचालय नल जल नली गली समेत अन्य योजनाओ की संचिका का गंभीरता पूर्वक निरिक्षण किया।संचिका निरिक्षण के उपरांत एसडीओ ने आरटीपीएस काउंटर सभागार निर्वाचन केंद्र आदि कार्यालय का निरिक्षण किया।एसडीओ ने बताया कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत संचालित योजनाओ को पूर्ण रूप से धरातल पर उतरने और प्रखंड क्षेत्र के अन्याय बनौता तथा अंजनी पंचायतो में चल रही सरकारी योजनाओ की निरीक्षण करने की बातें कही।इस मौके पर बीडीओ रजत किशोर सिंह सीओ राम भजन राम प्रभारी बीएओ मनोज तिवारी जेएसएस अरविन्द कुमार पासवान रणविजय सिंह लाल बाबू सिंह समेत अन्य प्रखंड तथा अंचल के कर्मी मौजूद थे।