एम.पी के किसानों की प्याज खरीद नही होने से किया प्रर्दशन 
नसीम अली
​रायसेन 20 जून। सब्जी मंडी में प्याज नहीं तुल ने से जिले के किसान परेशान हो रहे हैं। करीब 8 से 10 दिन हो गए हैं उनकी प्याज नहीं तुल पा रही है इसमें किसानों का भारी रोष है और कलेक्टर परिसर पहुंचकर किसानों ने भी कलेक्टर की गाड़ी के सामने प्याज फैला दी बताया जा रहा है कि कम से कम प्याज की डेढ़ सो ट्राली रायसेन मंडी में खड़ी हुई है मगर उनकी ट्राली तुल नहीं पा रहे हैं जिससे किसान को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वह कलेक्टर ने आज शाम तक  प्याज  तुल ने का किसानों को आश्वासन दिया है