
छपरा सदर/सारण। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. फारूक अली ने गुरुवार को पूरे विश्वविद्यालय परिसर के सभी स्थानों का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान कुलपति ने कहा कि अधूरे इंडोर स्टेडियम को तात्कालिक परिस्थितियों में ही यथाशीघ्र बनाने की योजना बनाई जाएI ताकि इस इंडोर स्टेडियम का निर्माण कराया जा सके।
कुलपति प्रो फारूक ने कहा कि इंडोर स्टेडियम को साधारण रूप में ही सही, परंतु इसे तैयार कराकर इसी में स्पोर्ट्स का कार्यालय भी बनाया जायगा, क्योंकि इसमें खेलकूद के बड़े-बड़े समान रखने में भी सुविधा होगीI
विदित हो कि डॉ विश्वामित्र पांडेय को स्पोर्ट्स सेक्रेटरी बनाकर स्पोर्ट्स कौन्सिल का गठन पहले ही किया जा चुका है।
इस अवसर पर सीसीडीसी प्रो हरिश्चंद, कुलसचिव कर्नल एसएन झा, अभियंता प्रमोद कुमार भी मौजूद रहे।




Recent Comments