
इसुआपुर। बीते बुधवार को सड़क दुर्घटना में मृत व्यवसायी इसुआपुर गांव के अंबिका प्रसाद के शोक संतप्त परिजनों से गुरुवार को महाराजगंज के बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल मिले। उन्होंने घटना को अत्यंत हृदय विदारक बताते हुए परिजनों से इस असहनीय दुख की घड़ी में संयम बरतने की भी अपील की। वहीं अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों का ढाढस बंधाया। साथ ही मृतक के पुत्रों संजय साह तथा विजय साह से दुख की इस घड़ी में उनके साथ होने तथा हर संभव सहायता करने का भरोसा भी दिया। अकाल मृत्यु के शिकार हुए मृतात्मा की शांति के लिए हिंदू धर्म शास्त्र के अनुरूप विधि विधान से श्राद्ध कर्म कराने का सुझाव दिया। इस मौके पर हास्य कलाकार अंबिका प्रसाद को याद कर सबकी आंखें नम हो गईं। इस मौके पर भाजपा नेता धीरज सिंह, डॉ प्रतीक कुमार सिंह लाला, अमरनाथ प्रसाद, शीला नाथ चौबे, जितेंद्र सिंह कुशवाहा, राजेंद्र सिंह कुशवाहा, राजेश सिंह कुशवाहा, रवि रंजन सिंह, राजेश प्रताप सिंह,नवल किशोर ओझा, मुकेश चौरसिया, अमित सिंह, राकेश तूफानी, उज्जवल सिंह, तीर्थराज पांडेय व अन्य थे।




Recent Comments