सारण/एकमा। शनिवार को एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में संदिग्ध व बीमार लोगों की कोविड-19 की जांच रैपिड एंटीजन किट से प्रशिक्षित लैब टेक्नीशियन सुनील कुमार गुप्ता के द्वारा किया गया। इस दौरान मांझी प्रखंड के सरयुपार गांव में एक पॉजिटिव मरीज मिला। बीएचएम राजू कुमार ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक परामर्श और दवाएं देकर होम क्वारेंटाईन में रहने के लिए भेज दिया।