मांझी(सारण)। दाउदपुर थाना पुलिस ने आदर्श ग्राम बरेजा के समीप चंवर स्थित पुराने कुंए से एक लावारिस स्थिति में फेंकी गईं स्कूटी बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह ग्रामीण अपने खेतों में काम करने निकले थे। तभी एक ग्रामीण की नजर कुँए में फेंकी गई स्कूटी पर पड़ी तो तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई। इसकी जानकारी जब मुखिया डॉ राजीव कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह को मिली तो अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचे और स्थानीय थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मुखिया व ग्रामीणों के सहयोग से स्कूटी को कुएं से बाहर निकलवा कर जप्त कर लिया।इस संबंध में थानाध्यक्ष सूजीत कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस स्कूटी व उसके ऑनर के संबंध में जांच पड़ताल कर रही है।