
मढ़ौरा(सारण)। तीन दशक से बंद मढ़ौरा की बंद पड़ी चीनी मिल के प्रांगण में दिवाली के दिन युवाओं द्वारा दीप जलाई गई। सोमवार को बंद चीनी मिल चालू कराने के लेकर कर रहे आंदोलनकारियों ने मानव क्रांति जन आंदोलन के बैनर तले जुड़े युवाओं ने तीन मढ़ौरा चीनी मिल परिसर में दीप जलाकर उम्मीद जताई कि ये दीप आशा के दीप है और हमलोग इस मिल को चालू कराने की अपनी संघर्ष में इसे आशा की दीप की संज्ञा दी है। हमें बिहार सरकार और केंद्र सरकार से उम्मीद है कि मढ़ौरा चीनी मिल पुनः स्थापित जरूर होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन से लोगों की पलायन रुकेगा।
मौके पर मानव क्रांति जन आंदोलन के संयोजक- वीर आदित्य
और अलोक कुमार, अभिमन्यु मेहरा, मनोरंजन कुमार मनु, परमेश्वर सागर, आर्यन राज, आफताब अली, राजू कुमार, बिरजू यादव व अन्य लोग भी मौजूद थे।




Recent Comments