
एआईएसएफ सारण ने गंगा सिंह महाविद्यालय से किया सदस्यता अभियान की शुरुआत
छपरा : दिनांक 28 नवम्बर 2018 को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) सारण जिला परिषद् ने छपरा शहर के गंगा सिंह महाविद्यालय में सदस्यता अभियान चलाया।सदस्यता अभियान के पहले दिन 115 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने देश का पहला छात्र संगठन एआईएसएफ का सदस्यता ग्रहण किया और शहीदे-आजम भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया। इससे पहले सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए राज्य सचिवमंडल सदस्य सह जिला सचिव राहुल कुमार यादव ने छात्रों से कहा कि देश का पहला छात्र संगठन अपने स्थापना काल से हीं छात्रों की समस्याओं के समाधान एवं छात्रों की प्रगति के लिए लगातार संघर्षरत है,देश के छात्र-युवाओं की हालत में बदलाव के लिए एकजुटता के साथ संघर्ष तेज करने की जरूरत है। वहीं मौजूद राज्य-पार्षद अमित नयन ने छात्रों से कहा कि एआईएसएफ से जुड़ें, देश की शैक्षणिक हालत को बदलने के लिए छात्रों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में एआईएसएफ से जुड़ कर नये भारत के निर्माण में अहम योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए। आज के सदस्यता अभियान में सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से सुमित कुमार, रितिक कुमार,राजा कुमार,सद्दाम हुसैन, प्रीतम कुमार, रागिनी कुमारी,मनीषा कुमारी, जुही सिंह, स्वीटी सिंह,पम्मी सिंह राजपूत,अमित कुमार, इशांत कुमार, रविन्द्र कुमार, राहुल शर्मा, इन्द्रजीत कुमार आदि ने सदस्यता लिया। निवेदक:- राहुल कुमार यादव जिला सचिव एआईएसएफ छपरा, सारण।




Recent Comments