इसुआपुर।
प्रखंड में पंचायत चुनाव के पांचवें चरण के लिए होने वाले चुनाव में इसुआपुर प्रखंड में मुखिया के 15 पंचायत समिति सदस्य के 2 वार्ड सदस्य के 5 तथा पंच के 2 अभ्यर्थियों समेत कुल 24 लोगों ने सोमवार को अपना नामांकन वापस ले लिया। वहीं पूर्व में स्क्रूटनी के दौरान जयथर पंचायत से सरपंच पद के अभ्यर्थी बृज मोहन तिवारी समेत 14 लोगों के नामांकन रद्द हो गए थे। अब प्रखंड में विभिन्न पदों से नामांकन दाखिल किए 1782 अभ्यर्थियों में 1744 उम्मीदवार मैदान में डटे हैं। जिन लोगों ने नामांकन वापस लिया है, उनमें अकेले डटरा पुरसौली पंचायत से मुखिया पद से 10 अभ्यर्थियों पूर्व मुखिया रूबी संगम, शांत देवी, अखिलेश कुमार यादव, रामकुमार यादव,महम्मद कासिम, लाल मोहन राय, रवि राय, कुंती देवी, माहेलका वारिस, तारक नाथ सिंह शामिल हैं। वहीं छपिया पंचायत से मुखिया पद के अनीता यादव तथा गुड़िया देवी ग्राम पंचायत केरवां से दीनदयाल राय, चकहन पंचायत से लालपरी देवी तथा अगौथर सुंदर पंचायत से शिखा कुमारी ने मुखिया पद से अपना नामांकन वापस ले लिया है। वहीं समिति सदस्य पद से इसुआपुर पंचायत के निवर्तमान समिति सदस्य मुकेश चौरसिया की पत्नी पूजा कुमारी तथा निपनिया भाग 19 से निक्की गुप्ता ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।