बोलेरो की चोरी
हसनपुरा (सिवान) :
एमएच नगर थाना क्षेत्र के उसरी शेखपुरा मोड़ से गुरुवार की रात
एक बोलेरो की चोरी कर ली गई। बोलेरो शेखपुरा निवासी आजाद खान की है।
वाहन मालिक ने शुक्रवार को थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
उसने बताया कि अन्य दिनों की तरह अपनी सफेद रंग की बोलेरो
उसरी मठिया स्थित कबाड़ी दुकान
के समीप खड़ी की थी। जब सुबह देखा तो उनकी बोलेरो गायब थी।
थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि इस मामले को जांच की जाएगी।
—




Recent Comments