सारण :टन्गारिया बाबा मठ परिसर में अखण्ड अष्टयाम को लेकर निकला भव्य कलस यात्रा
#रम्भा गुप्ता की रिपोर्ट

तरैया:29.01.2018
शाहनेवाजपुर गाँव स्थित टाँगरिया बाबा मठ परिसर एवम बाबा के जन्म स्थल पर आयोजित अखण्ड अष्टयाम को लेकर बाजे -गाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाला गया।जिसमें सैकड़ो महिलाओं और पुरुषों ने पिला वस्त्र धारण कर भाग लिया।और टाँगरिया बाबा के कुए से जलभरी किया गया।जलभरी के बाद वैदिक मंत्रोच्चारन के साथ 24 घंटे का अखण्ड अष्टयाम प्ररम्भ हुआ।यज्ञ का संचालन श्री श्री 108 नारद जी महाराज कर करे है।जलभरी के बाद नारद जी महाराज ने भक्तो को प्रवचन के क्रम में कहा कि कलयुग में राम का नाम लेने से ही मनुष्य भवसागर से पार होगा।और मनुष्य जीवन सार्थक हो जायेगा।




Recent Comments