मकेर (सारण)। थाना क्षेत्र के चकिया गांव में एक आशा कार्यकर्ता द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान सुरेंद्र राम की पुत्री प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, प्रियंका का पति से तलाक हो चुका था और वह अपनी छह वर्षीय बेटी के साथ अकेले रह रही थी।
मंगलवार की रात खाना खाने के बाद उसने कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना का खुलासा बुधवार सुबह तब हुआ जब मासूम बच्ची ने अपनी मां का शव लटका देख ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलते ही मकेर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं, वहीं पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।




Recent Comments