​ईद को लेकर बख्तियारपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
सिमरीबख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती-
बख्तियारपुर थाना परिसर में शनिवार को ईद पर्व को शांतिपूर्ण व हर्षोल्लासपूर्वक मनाने के लिए जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के साथ अनुमंडल प्रशासन ने शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ अजय नारायण यादव , अंचलाधिकारी धर्मेंद्र पंडित  और थानाध्यक्ष उमाशंकर कामत की उपस्थित में अनुमंडल पदाधिकारी सुमन प्रसाद साह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक विचार विमर्श की गई।
बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने कहा कि ईद शांति और सौहार्द के साथ आपसी प्रेम को कायम करता है। इसके लिए उपस्थित लोगों से अपने-अपने क्षेत्रों में शांतिपूर्वक ईद मनाने की अपील की।
थानाध्यक्ष उमाशंकर कामत ने कहा कि शरारती तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया तो बख्शे नहीं जाएंगे। बख्तियारपुर थानांतर्गत जितने भी शरारती तत्व हैं उनकी पहचान कर ली गई है। ऐसे तत्वों पर नजर रहेगी। जनप्रतिनिधियों से अलग-अलग सुझाव भी लिए। थानाध्यक्ष ने जनप्रतिनिधि से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र की किसी भी सूचना प्रशासन को बिना देर किए दें ताकी समय रहते मामले को निपटाया जा सके। 
शांति समिति की बैठक में मुख्य रूप से अवर निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह , नप उपाध्यक्ष विकास कुमार , संजीव कुमार भगत , सैयद हैलाल असरफ ,अरूण गुप्ता, जाप नेता मनोज यादव , चंद्रमणि ,, पशुपति मंडल , जर्नादन भगत , अरविंद गुप्ता , संजय पोद्दार , वकील यादव , मिथलेश कुमार भगत , किशोरी प्रसाद केशरी शकील आलम , मनोरंजन सिंह ,के अलावा कई अन्य उपस्थित थे ।