जहाजपुर मे कार्यक्रम को छोड़ कर भगे अल्पसंख्यक विभाग के अधिकारी
आजाद नेब ब्यूरो प्रमूख दैनिक खोज खबर भीलवाड़ा 23 मार्च। जिले के जहाजपुर मे प्रधानमंत्री अल्पसंख्यक कल्याणार्थ 15 सुत्रीय कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक विभाग द्वारा देशवाली जमाअत खाने मे केम्प रखा गया। जिसमें 15 सुत्रीय कार्यक्रम के बारे मे व अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए सरकार जो योजना चला रही है उनकी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम मे अल्पसंख्यक कल्याणार्थ 15 सुत्रीय के जिला सदस्य रफीक पुंवार ने अल्पसंख्यक विभाग के अधिकारी उमरदराज पठान पर आरोप लगाते हुए कहा की जहाजपुर मे सरकार विरोधी कार्य कर रहे है।
पूरे राजस्थान मे अल्पसंख्यक बच्चों को छात्रवृति मिली लेकिन यहां विगत दो वर्षो से अल्पसंख्यक बच्चो को छात्रवृति नही मिली।वसुंन्धरा राजे ने राजस्थान के सम्पूर्ण मदरसों मे फ्री गैस कनेक्शन दिया है लेकिन यहां पर नही मिला। इस कि शिकायत पूर्व मे भाजपा पार्षद व अन्जून कमेठी के सदर नजीर सरवरी ने कि लेकिन उस पर कोई गौर नही किया गया।
उधर भाजपा अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हमीद शेख ने बताया कि अल्पसंख्यकों के जनहीत व कल्याणार्थ योजनओं को लाभ दिलाने के लिए आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह व भीलवाड़ा कलेक्टर को बार बार आग्रह करने पर ब्लाॅक स्तरीय केम्प के लिए अल्पसंख्यक अधिकारी को आदेश दिये लेकिन विभाग के अधिकारी का काफी विरोध होने कि वजह से कार्यक्रम सफल नही हो पाया।
इस कार्यक्रम मे पार्षद नजीर मोहम्मद,शब्बीर मोहम्मद,पूर्व चेयरमैन शरीफ चीता, युवा नेता आरिफ मोहम्मद,रफीक चीता, मुजाहिद चौहान,रईश चौहान व गणमान्य नागरिक मौजूद थे।





Recent Comments