माँझी। बिहार विधान सभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने तथा आदर्श आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन हरकत में आ गई है। शनिवार को माँझी के सीओ दिलीप कुमार एवं एएसआई गयूर अली असद दल बल के साथ मांझी के विभिन्न चौक चौराहों पर लगे बैनर पोस्टर को उतरवा दिया अथवा तोड़फोड़ कर गिरा दिया। सीओ दिलीप कुमार ने बताया कि चुनावी बिगुल बज चुका है अब कहीं भी कोई बैनर पोस्टर नहीं रहेगा। मांझी मियां पट्टी डुमरी ताजपुर घोरहट नरपलिया जई छपरा आदि दर्जनों बाजारों एवं चौक चौराहों से पोस्टर बैनर हटा दिया गया। उधर दाउदपुर थाना पुलिस ने दाउदपुर कोंहड़ा बाजार बरेजा तथा सितलपुर आदि स्थानों से बैनर पोस्टर हटवाया।