मदर्स डे पर माताओं को किया गया सम्मानित 
———-
राहुल कु सिंह की रिपोर्ट 
———
कोपा (सारण)
रविवार को शहर के रीबेल संस्थान में मदर्स डे को समारोह पूर्वक मनाया गया । इस क्रम में संस्थान में पढ़ रहे बच्चों की माताओं ने केक काटकर कर कार्यक्रम की शुरुआत की इस दौरान संस्थान के निर्देशक विक्की   आनंद ने बच्चों में अपनी माँ का सम्मान करने तथा उनका साथ कभी नहीं छोड़ने की अपील की समारोह में कई बच्चों ने मां के प्रती अपने विचार व्यक्त किये, कार्यक्रम का संचालन भंवर किशोर ,स्वागत शर्मीला आनंद , धन्यवाद ज्ञापन पत्रकार राहुल कुमार सिंह ने किया । मौके पर सभी छात्र और छात्राएं मौजूद थी ।