डोरीगंज(सारण)।
अवतार नगर थाना क्षेत्र के धनौरा बाजार के पास से एक बाइक पर ले जा रहे 50 लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि गुप्त सुचना पर की गयी छापेमारी मे थाना क्षेत्र के धनौरा बाजार के पास से बाइक पर ले जा रहे 50 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज डोरीगंज थाना क्षेत्र के बलुआ गाँव निवासी सोनु कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।




Recent Comments