नवादा में अपराध के बढ़ते ग्राफ से लोगो मे दहशत, बेखौफ अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर की हत्या
रिपोर्ट – सन्नी भगत/नवादा।
नवादा से बड़ी खबर है, जगह शुकवार की सुबह बेखौफ अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र की है.
मृत्तक की पहचान गोविंदपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर ग्राम निवासी मानाराम के रूप में हुई है. बताया जाता है कि गोली गर्दन में लगी हैं. वहीं घटना के बाद परिजन मानाराम को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत्त घोषित कर दिया.वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद गोविंदपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. फिलवक्त, हत्यारों और हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. मामला नवादा जिले के माधोपुर गांव का है ईंट भट्ठे पर काम रहे माना राम को अपराधियों ने गोली मार दी. वारदात के वक्त माना राम ईंट भट्ठे पर ही काम कर रहे थे, तभी अपराधी वहां पहुंच गए और उसे गोली मार दी. जिसके बाद अपराधी आराम से चलते बने.





Recent Comments