•जागापाकड़ (पू.च) उदय शंकर पांडे की पुत्री छात्रा साक्षी कुमारी की सड़क दुर्घटना में मौत, अंकिता कुमारी घायल

✍न्यूज इनपुट तैयब हसन ताज मोतिहारी (पु.च.) बिहार:- हरसिद्धि थाना क्षेत्र के जागापाकड़ स्थित बहरामपुर-अरेराज रोड में ईंट लेकर जा रहे ट्रैक्टर की ठोकर से दो मैट्रिक की छात्राएं घायल हो गई। इनमें बहरामपुर निवासी उदय शंकर पांडे की पुत्री साक्षी कुमारी (14 वर्ष) की मौत इलाज के दौरान मोतिहारी ले जाने क्रम में हो गई। जबकि दूसरी घायल किशोरी अंकिता कुमारी का इलाज अरेराज में चल रहा है। वह मामा रामजी पांडे के घर रहकर पढ़ाई करती है।
बताया जाता है कि दोनों लड़कियां अलग-अलग साइकिल से सरस्वती पूजा कर घर लौट रही थी। इसी बीच अरेराज की ओर से चिमनी का ईंट लेकर आ रहे ट्रैक्टर ने सामने से ठोकर मार दी। ट्रैक्टर में ईंट लदी दो ट्रॉली लगी थीं।
ग्रामीणों की सूचना पर सीओ लक्ष्मण सिंह, थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, एएसआई अजीत कुमार सिंह, एएसआई अजय कुमार व पुलिस टीम ने ट्रैक्टर व ट्रॉली जब्त करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि मृत छात्रा के शव को पोस्टमॉर्टम में भेज दिया गया है। ट्रैक्टर व ट्रॉली को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार चालक से पूछताछ की जा रही है।




Recent Comments