अवतार नगर मे मारपीट कर रुपए छीना
डोरीगंज-:
“”””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के नराँव गाँव मे दुकानदार द्वारा खराब माँस देने की शिकायत करने पर दुकानदार द्वारा ग्राहक के साथ मारपीट करने एवं दो हजार रुपए छिन लेने का मामला सामने आया है ।
इस संबंध मे नराँव गाँव निवासी हादी अंसारी ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे कहा गया है कि गाँव के ही दुकानदार से मैने मांस खरिदा था जो खराब मांस था जिसकी शिकायत जब मैने दुकानदार जहुर मियाँ से की तो वे गुस्सा होकर अपने परिजन फिरोज मियां , लाल मियां , मंजुर मियां , सुभान मियां के साथ मिलकर मारपीट की और मेरे पॉकेट से दो हजार रुपए छिन लिए ।
थानाध्यक्ष विरेन्द्र राम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है ।




Recent Comments