अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में महिला सहित पांच घायल
#परवेज अख्तर/सिवान;
सिसवन (सिवान) : सिसवन थाने के आसड़ गांव में बुधवार की सुबह दो पक्षों में भूमि विवाद को ले हुई मारपीट में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों में रामनरायण सिंह की पत्नी ज्ञांती देवी एवं उसका पुत्र प्रकाश सिंह शामिल हैं। वहीं भागर गांव में मंगलवार की शाम दो पक्षों के बीच
हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक भागर गांव निवासी सुरेश मांझी का पुत्र प्रकाश कुमार है। वहीं सरौत गांव में भूमि विवाद में हुई मारपीट मे शशिकांत पांडेय का पुत्र पीयूष कुमार पांडेय घायल हो गया एवं लौवारी गांव में भूमि विवाद को ले हुई मारपीट में धुपनाथ चौबे का पुत्र बबलू चौबे गंभीर रूप से घायल हो गया।सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
—




Recent Comments