मशरक: मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के मशरक रामघाट में हरि मोड़ से देवरियां गांव को जाने वाले मार्ग पर
प्राकृतिक व्यायाम शाला का ओपन जिम का विधिवत उद्घाटन किया गया। उक्त अवसर पर रामकिंकर सिंह ने मंत्रोच्चारण किया तथा समाजसेवी मिंटू सिंह ने फीता काट कर किया। इसके लिए सेवानिवृत्त भरत सिंह के पहल कर घोघाड़ी नदी के पास जमीन भी चयनित कर इससे अब प्रकृति की शुद्ध हवा में लोगों को व्यायाम के लिए जिम का लाभ मिल सके। इस जिम में सुबह-शाम चीड़ बाहुल्य इस जंगलात क्षेत्र में व्यायाम करने वालों की भीड़ देखने को मिलेगी। इस ओपन जिम में कुछ ही व्यायाम के उपकरण लगाए गए हैं। जिसे बाद में उच्चीकृत करने की योजना है। इस जिम के खुलने से क्षेत्र में व्यायाम को पहुंचने वाले लोगों को इसका लाभ मिलेगा। प्राकृतिक व्यायाम शाला के अध्यक्ष रविरंजन सिंह ने बताया कि मशरक में ओपन जिम खोलने से यहाँ के लोगों को स्वास्थ्य सुधार और हेवी वेट से मुक्ति मिलेगी। ट्रेनर कुमार सुधांशु भुषण ने कहा कि प्रकृति के हरेक अंग से जोड़ कर यह ओपेन जिम बनाया गया है। इसके बनने से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। और हर साल गावों से सेना और पुलिस में भर्ती के लिए हजारों की संख्या में युवक जाते हैं। लेकिन, रनिंग करने के लिए उपयुक्त स्थान नहीं हैं। खेल के मैदानों की स्थिति भी ठीक नहीं है। ऐसे में युवक दलों के लिए रनिंग ट्रैक और ओपेन जिम बनाए गए है। उद्घाटन कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अकाउंटेट जय नरायण, जद यू प्रखंड अध्यक्ष के अनुपम कुमार, जद यू पंश्चिमी पंचायत अध्यक्ष कुमार सुधांशु भुषण, रविन्द्र सिंह आदि शिरकत करते नजर आए।