
मढ़ौरा (सारण ) । बिहार राज्य किसान सभा के आह्वान पर मढ़ौरा इकाई द्वारा शनिवार को ओल्हनपुर में निष्काम कर्मयोगी की तरह काम करने वाले अन्नदाता किसानो को सम्मानित किया गया । ये किसान ही सच्चे कर्मयोगी हैँ जो इस कोरोना काल के लॉक डाउन में भी अपने जान को जोखिम में डाल कर देश को अन्न , सब्जी , दूध , फल , मांस , मछली , अंडा आदि खिलाने का काम करते है । इनकी सेवा अमूल्य है । इनकी सेवा का मूल्य तो नहीँ चुकाया जा सकता किन्तु इन्हें सम्मानित कर हम अपने आप को गौरान्वित महसूस कर रहें हैँ । उक्त बातें कहते हुए भाकपा जिला सचिव राम बाबू सिंह एवं अन्य किसान नेताओं ने किसानो को माला पहना कर स्वागत किया एवं कोरोना से बचाव हेतु मास्क एवं साबुन प्रदान किया ।
सम्मानित करने के उपरांत संजय कुमार के आवासीय परिसर में 10 बजे से 12 बजे तक छः सूत्री मांगो के समर्थन में सामजिक एवं शारीरिक दूरी का पालन करते हुए धरना दिया । मुख्य मांगो में किसानो का कर्ज माफ करने , उनके खाते में 12 हजार रुपए डालने , ओला वृष्टि , आंधी तूफान से किसानो के फसल को हुई क्षति का मुआवजा देने , किसान नेता अवधेश कुमार पर हुए जानलेवा हमले के दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने , गेंहूँ की खरीददारी समर्थन मूल्य पर करने एवं सरकारी कर्मचारियो एवं पेंशनधारियों के महंगाई भत्ते में की गयी कटौतियों को वापस करने की मांगे शामिल हैँ । कार्यक्रम में किसान नेता भरत राय , संजय कुमार , प्रो रजाक हुसैन , जमादार राय , विजय राय , श्याम बाबू राम , दहारी राय , संजय कुमार सिंह , संजीव कुमार सिंह , मिथुन कुमार , अजय कुमार यादव सहित अन्य थे ।




Recent Comments