
कही शिक्षक गायब मिले तो कही विधालय में पंखा नहीं था, तो कही चहारदिवारी
दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा(सारण)। सरकारी विधालय में सुधार को लेकर सरकार चाहे जितने जतन कर ले सच तो यही है कि यहां व्यवस्था में सुधार की सोच बेमानी ही रहेगी। यह सब कुछ सरकारी अधिकारी के जांच और जांच रिपोट से स्पष्ट होता है। सच तो यह भी है कि शिक्षकों का विधालय आने के समय में उपस्थिति ऑन लाइन होने से जरूर सुधार आया है। लेकिन विधालय में आने के बाद शिक्षक पढ़ाए भी इसमें कोई सार्थक बदलाव कुछ विधालय को छोड़कर, नहीं आया है। बीडीओ सुधीर कुमार ने बुधवार को प्रखंड के शिल्हौड़ी पंचायत के चार विधालयों की जांच की। उत्क्रमित माध्यमिक विधालय शिल्हौड़ी, नव प्राथमिक विधालय टेहटी, उत्क्रमित मध्य विधालय टेहटी, प्राथमिक विधालय आटा कन्या पहुंचें बीडीओ को सभी जगहों पर पर्याप्त कमी मिली। विधालय का यह हाल था कि कही दो कमरे का विधालय था, कही कमरे में पंखा नही लगा था, कही चहादिवारी नहीं था तो कही फर्श ही टूटा हुआ था। इनके उत्क्रमित माध्यमिक विधालय शिल्हौड़ी का हाल सबसे बुरा मिला। बीडीओ इस विधालय में व्याप्त कुव्यवस्था को देख अचंभित रह गए। बीडीओ सुधीर कुमार ने बताया कि विधालय एचएम की खराब प्रबंधन के कारण बच्चों का पठन पाठन प्रभावित दिखा। बीडीओ ने कहा कि मामले में बीईओ को लिखा जा रहा है। वही जांच की रिपोर्ट कार्रवाई हेतु जिला को भेजी गई है ।




Recent Comments