घर स्थित किराना दुकान का समान मलवा में तब्दील
ट्रक के अंदर बियर का दो केन मिला,जिससे शराब पीने की पुष्टि हुई

सारण/ तरैया
थाना क्षेत्र के गवन्द्री गांव में एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित घर में घुस गया।जिससे जानकी प्रसाद सिंह,बीरेंद्र सिंह व तुलसी सिंह का दो मंजिला मकान ध्वस्त हो गया।घर में बंधे एक गांव की मौत हो गई।वही बीरेंद्र सिंह के किराना दुकान में रखे समान मलवा में तब्दील हो गया।घटना शुक्रवार के रात्रि की है जब घर के सभी सदस्य सो रहे थे कि अचानक धक्के की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर दौड़ कर पहुँचे तो लोगों ने देखा कि एक ट्रक मकान को तोड़ते हुए घर के अंदर चला गया है।लोगों ने घर के अंदर सो रहे परिजनों को बाहर निकाला।घटना की सूचना लोगों ने मुखिया संजीव कुमार सिंह को दिया।मुखिया ने मौके पर पहुँच पुलिस को सूचना दिया।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश कुमार घटना स्थल पर पहुँच ट्रक में फंसे चालक व उपचालक को ग्रामीणों के सहयोग से ट्रक का गेट ग्लेंडर से काटकर बाहर निकाला गया।जिसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल तरैया में पहुँचाया गया।ट्रक के अंदर दो बियर का केन मिला।जिससे शराब पीने की पुष्टि हुई।




Recent Comments