अधिकारी जनहित से जुड़े कार्यों को पूरा कर आमदन को राहत पहुंचायें: शर्मा
आज़ाद नेब
भीलवाडा, 24 अप्रेल। जिला कलक्टर श्री महावीर प्रसाद शर्मा ने कहा कि अधिकारी जनहित से जुडे कार्यो को पूरा कर शीघ्रताशीघ्र कर आमजन को राहत पहुंचायें।
श्री शर्मा सोमवार को जिला कलक्टर सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा गत सप्ताह किये गये कार्यो की समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने बैठक में सर्वप्रथम जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा हेडपंपों के स्टेटस की जानकारी ली। बैठक में विभाग के अधीक्षण अभियंता पी.सी. गुप्ता ने बताया कि 41वां हेण्डपंप मरम्मत अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 8 खराब हेण्डपंपों को हटा दिया गया है तथा अन्य की कार्यवाही चल रही है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की 527 पानी की टंकियां साफ की जा चुकी है। जिला कलक्टर ने कलेक्ट्रेट व अन्य विभागों में भी पानी की टंकियों की सफाई के निर्देश दिये। इसी प्रकार ए.ई.एन. चम्बल प्रोजेक्ट किशन खोईवाल ने चम्बल प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए बताया कि चम्बल प्रोजेक्ट में कार्य चल रहे हैं। जिला कलक्टर ने एईएन श्री खोईवाल को निर्देश दिये कि जो समय सीमा तय की गई है उस समय सीमा में कार्य पूरे कर लिये जायें। जिला कलक्टर ने कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिये। बैठक में जिला कलक्टर ने अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. एस.ई. एस.के. सिन्हा को निर्देश दिये कि बिजली चोरी को रोकने के लिये कार्यवाही की जाये। साथ ही इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाये। साथ ही उन्होंने कांवाखेडा कच्ची बस्ती में बिजली चोरी रोकने की कार्यवाही के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.सी. जीनगर ने बताया कि गत सप्ताह भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत 11.20 करोड रु. के क्लेम बुक कर 8.26 करोड रु. के भुगतान जारी किये हैं। जिला कलक्टर ने गर्मी के मौसम को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिये। इसी प्रकार जिला कलक्टर ने नगर परिषद के एक्सईएन संजय माथुर को निर्देश दिये कि शहर में कचरा संग्रहण केन्द्रों की संख्या में शीघ्रता से कमी लाई जाये । जिला कलक्टर ने माथुर को निर्देश दिये हैं कि ओटोटीपर का सिड्यूल जारी करें एवं इसका प्रचार भी करें। माथुर ने बताया कि परिषद ने 30 कचरा संग्रहण केन्द्र कम कर दिये हैं। जिला कलक्टर ने शीघ्रता से कचरा कलक्शन सेंटर में कमी लाने के निर्देश दिये। इसी प्रकार जिला कलक्टर को जिला रसद अधिकारी महावीर प्रसाद नायक ने बताया कि कुल 853 डाटा सिडिंग में से 840 की सीडिंग की जा चुकी है। बैठक में विद्युत, कृषि, शिक्षा, रसद आदि विभागों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) श्री एल.आर. गुगरवाल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजेन्द्र सिंह राठौड सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।




Recent Comments