अगामी 20 जनवरी को अमनौर में अंतर जिला महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता , तैयारी को लेकर हुई बैठक

अमनौर /सारण
स्थानीय हाई स्कूल के खेल मैदान में आगामी 20 जनवरी को सारण जिला हैंडबॉल संघ के तत्वाधान में प्रस्तावित अंतर जिला महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर एक बैठक की गयीं.गुरुवार को हाई स्कूल के खेल मैदान में सारण जिला हैंडबॉल के महासचिव संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुयीं बैठक में प्रतियोगिता व सम्मान समारोह की रुपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गयीं.जिसमें तय कार्यक्रम के अनुसार प्रतियोगिता का उद्घाटन स्थानीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा और सारण जिला परिषद अध्यक्षा मीना अरुण द्वारा फीता काटकर संयुक्त रूप से रविवार 20 जनवरी को पूर्वाह्न में सेमीफाइनल प्रतियोगिता का शुभारंभ होगी.जहां पर पटना , छपरा , सीवान व गोपालगंज की टीमें सेमीफाइनल मैच खेलेगी.फिर अपराह्न में फाइनल में पहुंची टीम के बीच मुकाबला होगा.तदुपरांत विजेता टीम , उपविजेता टीम एव राष्ट्रीय टीम के सदस्यों को शील्ड, मेडल व पारितोषिक का वितरण सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल और विधान पार्षद इंजीनियर सचिदानन्द राय तथा बिहार हैंडबॉल के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा द्वारा किया जाएगा. वहीं फिर विशिष्ट अतिथिगणों को आयोजन समिति अमनौर मीडिया द्वारा सम्मानित किया जाएगा.बैठक में कार्यक्रम संयोजक व पत्रकार कुलदीप महसेठ, सह संयोजक व पत्रकार प्रभात कुमार सिंह , मनोज सिंह सेंगर, पत्रकार संजीव कुमार, मनोकामना सिंह समेत अन्य लोग भी थे.




Recent Comments