
तरैया (सारण)
प्रखण्ड के बेलहरी गाँव में अखण्ड अष्टयाम के लिए बाजे-गाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गयी।जिसमें सैकड़ो महिलाओं और पुरुषों ने पीला वस्त्र धारण कर भाग लिया।कलश यात्रा बेलहरी देवी स्थान से बाजे-गाजे के साथ निकल कर तरैया बाजार होते हुए शहनेवाजपुर शिव मंदिर के प्रांगण पर पहुँची जहाँ आचार्य देवेन्द्र पाठक के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जलभरी किया गया।उसके बाद कलश यात्रा पुजा स्थल पर पहुँची जहाँ 24 घंटे के हरे राम-रहे कृष्णा के जाप से अखण्ड अष्टयाम प्रारंभ हुआ।उक्त मौके पर मुखिया मुकेश कुमार यादव, सरपंच बिगन राय,अरुण पाठक,अभय पाठक,संतोष साह,पारस नाथ सिंह,अशोक पाठक,ललन साह,लाल देव सिंह,अवधेश सिंह,दरोगा सिंह सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments