Θ बेतिया – लौरिया:– *साहिल पाण्डेय बने लौरिया के प्रखंड अध्यक्ष*

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉आज दिनांक 07.12.2017 को राष्ट्रीय आज़ाद मंच प्रखंड इकाई लौरिया की पुरानी इकाई भंग कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष गोलू कुमार मिश्र ने कहा कि आजाद मंच अपने स्थापना काल से ही युवा हित और देशहित की लड़ाई लड़ते आ रही है, देश सबसे बड़ा मुद्दा अभी जातिगत आरक्षण व्यवस्था है जिसके विरुद्ध आजाद मंच लगातार चरणबद्ध तरीके से सरकार को जगाने की कोशिश कर रही है।
वही जिला प्रवक्ता राजमणि कुमार ने संगठन के दायित्व और उद्देश्यों से कार्यकर्ताओं को परिचय कराते हुए प्रखंड अध्यक्ष का कमान साहिल कुमार को सौंपा गया,वही विवेक सिंह को प्रखंड प्रभारी,राहुल मिश्र व रोहित कुमार को उपाध्यक्ष, निरंजन कुमार को कोषाध्यक्ष, गौरव प्रताप को प्रवक्ता, ऋषिकेष और आकाश सोनी का चयन प्रखंड मंत्री के तौर पर सर्व सहमति से किया गया॥




Recent Comments