Θ बेतिया – बगहा :– *’विश्व बाल दिवस’ के अवसर पर मध्य सह उच्च विद्यालय, पचरूखा में बाल मेला का हुआ आयोजन*

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के पत्र के आलोक में उo मध्य सह उच्च विद्यालय पचरूखा बगहा 2 में आज 20 नवम्बर को विश्व बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इसकी जानकारी विद्यालय के बाल मेला कार्यक्रम के संकलन कर्ता, सहयोगी सह विद्यालय में मीडिया प्रभाग का काम देखने वाले शिक्षक सुनिल कुमार नें दी।

आगे उन्होंने बताया कि इस वर्ष विश्व बाल दिवस का विषयवस्तु ‘schools as safe and supportive spaces for children’ रखा गया है। तथा यूनिसेफ द्वारा बच्चों के अधिकार से सम्बंधित जानकारी के प्रचार प्रसार का अनुरोध किया गया है।
”विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा है।”

इस अवसर पर विद्यालय में अयोजित बाल मेला में सृजनात्मक गतिविधि द्वारा बच्चों के सृजनात्मक क्षमता के विकास हेतू प्रेरित किया गया एवं अवसर उपलब्ध कराया गया जिससे उनमें प्रबंधन, नेतृत्व एवं व्यवसायिक कौशल का विकास हो सके।

इसमें विद्यालय परिवार का भरपूर सहयोग छात्रों को दिया गया ताकि वे निर्भीक रूप से अपनी योजना पर काम कर सकें। इस कार्यक्रम में विद्यालय के बाल संसद व मीना मंच के सदस्यों सहित अन्य बच्चे भी सम्मिलित हुए।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमेश प्रसाद साह, सहायक शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार, सुनिल कुमार, अभिमन्यु कुमार, महेश कुमार, शशि कुमारी, नरेन्द्र पाण्डेय एवं शक्ति प्रकाश नें कार्यक्रम से पूर्व बच्चों को इन योजनओं के सफल क्रियान्वयन हेतू आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग दिए।




Recent Comments