– पुलिस शमशान घाट से बरामद किया था शव
– पुलिस का आरोप भाई व पिता ने की हत्या

✍परवेज अख्तर/सिवान;

सीवान. महाराजगंज थाना क्षेत्र के संस्कृत विद्यालय के समीप स्थित श्मशान घाट पर एक मृत युवक के शव को जलाए जाने के वक्त पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया था. जांच में पुलिस ने पाया कि इसके गले पर निशान है. जिससे प्रतीत होता है कि उसकी हत्या गला दबाकर कर दी गई है. मृतक काजी बाजार निवासी रविशंकर प्रसाद का 40 वर्षीय पुत्र सत्यनारायण प्रसाद था. इस मामले में थाने के पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि श्मशान घाट के पास मृतक के पिता रविशंकर प्रसाद व उसका भाई गुडू प्रसाद शव को जलाने की तैयारी कर रहे हैं. पुलिस बल के पहुंचने के बाद कुछ लोग श्मशान घाट से भाग गए. इस मामले में पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज करते हुए भारतीय दंड विधान की धारा 302 के तहत मृतक का भाई गुउू प्रसाद तथा उसके पिता रविशंकर प्रसाद को अभियुक्त बनाया है.
————