Θ बेतिया – अमितेश बने शिक्षक संघ के जिला सचिव
बेतिया ।
✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
टीईटी-एसटीईटी ऊत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ , जिला इकाई पश्चिम चंपारण के जिला कार्यकारिणी की दिनांक 03-01-2020 को सम्पन्न हुई बैठक में जिला सोशल मीडिया प्रभारी अमितेश कुमार जिला सचिव बनाये गए। ज्ञातव्य हो कि वर्तमान में अमितेश कुमार चनपटिया प्रखण्ड अंतर्गत रा0 बु0 वि0 जोकहा में पदस्थापित है।बैठक को संबोधित करते हुए श्री कुमार ने कहा कि संघ शिक्षकों के लिए है एवं हमेशा किसी भी समस्या में शिक्षकों के साथ है। बैठक को संबोधित करते हुए जिलामहासचिव रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि संघ के प्रति समर्पण एवं लगन को देखते हुए अमितेश कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी से जिला सचिव के रूप के पदोन्नत किया गया ।
जिला इकाई यह आशा करती है कि नवचयनित जिला सचिव संघ के लिए बेहतर कार्य करेंगे और संघ की उपलब्धियों को शिक्षकों तक पहुँचाने में सफल होंगे ।जिलाध्यक्ष राहुल राज एवं जिला संयोजक उपेन्द्र कुमार ने कहा कि पूरे जिले में संघ की प्राथमिक सदस्यता चल रही है। उक्त बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील तिवारी, सुनील कुमार, अविनाश कुमार, रविरंजन कुमार, राजन कुमार, दीपक कुमार, शैलेन्द्र कुमार गुप्ता, राजन पटेल, प्रवीण कुमार उपस्थित रहें।




Recent Comments