कोपा में CAA के समर्थन में चलाया गया हस्ताक्षर अभियान
दैनिक खोज खबर, कोपा

जलालपुर मंडल भाजपा द्वारा कोपा बाजार पर नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के पक्ष में लोगों को जागरूक करते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कोपा बाजार पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने सी ए ए के पक्ष में हस्ताक्षर किया।


भाजपा के वरीय सदस्यों ने लोगों को इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी।हस्ताक्षर अभियान की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ढुनमुन सिंह, कुंदन सोनी, संजय यादव उर्फ नेता जी, मुकेश कुमार, राजेश तिवारी, मुरली मनोहर, अखिलेश साह, पैक्स अध्यक्ष पति तारकेशवर साह, मुखिया पति अशोक कुमार समेत कई व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।