
माँ यूथ ऑर्गनाइजेशन की कार्यकारिणी प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
छपरा : छपरा के एडुकेयर स्मार्ट स्कूल में माँ यूथ ऑर्गेनाईजेशन एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सारण जिला के पुलिस अधीक्षक श्री हरिकिशोर राय, दामोदर दास जी महाराज, राकेश शांडिल्य, अवधेश सिंह, डॉ सुरेश प्रसाद सिंह, प्रियंका सिंह, नेहा सिंह एवं आरती कुमारी शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस कार्यशाला में विभिन्न प्रखण्डों से में नई गठित कार्यकारिणी के सौ के करीब कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।
युवाओं को सम्बोन्धित करते हुये पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सरकार का काम सेवा करना है, लेकिन वह हर जगह उपस्थित नहीं हो सकती है। माँ यूथ ऑर्गेनाईजेशन जैसे समाजसेवी संस्थान हर जगह सेवा का कार्य कर रहे है जिसके लिए धन्यवाद के पात्र है। शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण आदि के क्षेत्र में इनके द्वारा किये गये कार्यों के बारे में पिछले डेढ़ साल से सुनते आ रहा हूँ और आज इनके नवगठित कार्यकारिणी को प्रशिक्षण देते हुए खुशी हो रही है।
कार्यक्रम में युवा मोटिवेटर राकेश शांडिल्य ने व्यक्तित्व विकास के तरीके सिखाये। संगठन विशेषज्ञ अवधेश सिंह ने कार्यर्ताओ को संगठन निर्माण में जुड़ना एवं व्यक्ति विशेष को संगठन से जुड़ने के लाभ के बारे में बताया। बिहार भारोत्तोलन संघ के महासचिव डॉ सुरेश प्रसाद सिंह खेल के विषयो के बारे में बताया। उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न प्रखण्डों में इस संगठन के द्वारा कबड्डी टीम भी बनाई जाए। प्रियंका कुमारी ने संगठन के बारे में बताया। नेहा सिंह ने महिला सशक्तिकरण के संबंध में बताया।
कार्यशाला में मंच संचालन अमरेन्द्र सिंह ने किया। प्रकाश राजपूत के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। सदस्यों ने इस कार्यशाला में उत्साह पूर्वक भाग लिया जिसमें सुबोध राय ,अशोक कुमार, संजीव चौधरी, आरती कुमारी, अमित कुमार, चन्दन दुबे, विनोद कुमार आदि सहित विभिन्न प्रखण्डों के युवाओं ने भाग लिया।




Recent Comments