परवेज़ अख्तर
दरौंदा. थाना क्षेत्र के सतजोरा मठिया गांव से पुलिस ने 20 लीटर शराब बरामद किया. इस संबंध में बताया जा रहा है कि दरौंदा थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह को किसी ने गुप्त सूचना दिया कि थाना क्षेत्र के सतजोरा मठिया गांव में शराब की बिक्री जोरों से की जा रही है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह थाना के एएसआई रजनीश कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर छापेमारी किया. तब तक पुलिस को देखकर शराब कारोबारी फरार हो गया. पुलिस ने जब घर मे तलासी किया तो अलग अलग जगह से 20 लीटर देशी महुवा शराब बरामद हुआ. पुलिस ने चार कारोबारी अच्छेलाल प्रसाद, भगवान प्रसाद, मनक मांझी एवं राजबली मांझी पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है.




Recent Comments