
परसा(सारण)-थाना क्षेत्र के अंजनी भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक के स्थानातरण पर रोक लगाने की मांग को लेकर दर्जनों खाता धारको ने बैंक के मुख्य द्वार पर धरना पर्दशन किया।प्रदर्शन के दौरान ग्राहकों ने पूर्व में प्रबंधक द्वारा ग्राहकों को उचित ब्यवहार और कार्य नही किया जा रहा था।जिससे ग्राहकों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ता था।लेकिन गत तिन माह पूर्व नये प्रबंधक के योगदान के बाद ग्राहकों के साथ कुशल ब्यवहार और ससमय ग्राहकों की कार्य को निष्पादन कर ग्राहकों को सहयोग प्रदान करने की बाते बताया गया।धरना प्रदर्शन में राजद नेता सिपाही लाल महतो रमेश बैठा राम कुमार सिंह पवन कुमार लीला देवी सुषमा कुँवर उषा कुमारी रामबाबू माँझी अरविंद कुमार राय बब्लू कुमार सिंह जमील अख्तर सुजीत कुमार समेत दर्जनों लोग शामिल थे।




Recent Comments