रंजन श्रीवास्तव/तरैया (सारण)। कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर तरैया बीडीओ विभु विवेक ने सोमवार को गंडक नदी के घाटों का निरीक्षण किया। नारायणी नदी में गंगा स्नान एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले मेले और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में तरैया बीडीओं ने गंडक नदी के विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने घाटों की स्थिति एवं मेले के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों से भी विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। मौके पर प्रखण्ड प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कू, पंकज बाबा, उपेंद्र सिंह, विनय सिंह, अजय सिंह, बसंत सिंह, विकास सिंह, अमलेश सिंह, नवीन सिंह, छोटू सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।