◆विश्व के आठ देशो में उत्कृष्ट समाजिक कार्य करने के लिए सम्मानित किये जा चुके है सारण का युवा निरजछपरा। तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में आयोजित दीक्षांत समारोह में सारण जिले के पानापुर प्रखंड के पकड़ी नरोत्तम गांव के नीरज कुमार को केन्द्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू के हाथों सामाजिक कार्य विषय में मास्टर डिग्री का सर्टिफिकेट मिला।उक्त दीक्षांत समारोह में देश के विभिन्न हिस्सों के सफल युवाओं को युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अधीन सामाजिक कार्य के दो वर्षीय मास्टर डिग्री कोर्स में प्रथम श्रेणी से सफल बिहार से एकलौते सारण जिला निवासी नीरज कुमार सिंह समेत भारत के 145 छात्र, छात्राओ को मास्टर डिग्री का प्रमाण पत्र दिया गया।इस मौके पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन राजीव गांधी राष्ट्रीय युवा विकास संस्थान श्रीपेरंबुदूर द्वारा दूसरे दीक्षान्त समारोह के मुख्य अतिथि किरण रिरिजु मंत्री, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, एवं खेल मंत्रालय के सात सदस्यीय टीम में उषा शर्मा, मनोज सेठी, असित सिंह, सौरव कुमार साह,जी एस चित्रा डिप्टी सेकेट्री, प्रोफेसर डॉ के चोकोलिंगम, प्रोफेसर डॉ टी आर ये देवकुमार,प्रोफेसर शिवनाथ देव, डॉ कौशल कुमार शर्मा, डॉ संगीता, प्रोफेसर डॉ रामबाबु बोच्चा एवं विभिन्न यूनिवर्सिटी से प्रोफेसर , प्रशनिसक अधकारी भी उपस्थित रहे।गौरतलब है की सारण के नक्सल प्रभावित क्षेत्र पानापुर प्रखंड के पकड़ी नरोत्तम निवासी प्रमोद सिंह एवं गीता देवी के पुत्र निरज कुमार सिंह को सामाजिक कार्य का डिग्री प्रमाण मंत्री किरण रिरिजु के द्वरा 21 फरवरी 2020 को RGNYD कैंपस तमिलनाडु में दिया गया। समाजिक कार्य कि डिग्री प्राप्त करने वाले में निरज बिहार के इकलौते युवा है।प्रोफेसर डॉ रामबाबु बोच्चा आर जी एन वा डी के सुपरविजन में निरज कुमार सिंह ने राजीव गांधी राष्ट्रीय युवा विकास संस्थान से समाजिक कार्य शिक्षा के दौरान ही विश्व के आठ देश मे थाईलैण्ड, बांग्लादेश, कम्बोडिया, श्रीलंका, वियतनाम, लाओस, म्यंमार एवं अन्यो देशो में उत्कृष्ट समाजिक कार्य करने के लिये सम्मानित किये जा चुके है। वहीं निरज ने नेहरू युवा केन्द्र संगठन, छपरा, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक के रूप में तत्कालीन नेहरू युवा केन्द्र के अधिकारी अशोक शेकपुरी के निर्देशन में 19 माह का सामाजिक योगदान पानापुर प्रखंड सारण जिला में भी दे चुके है,जो सराहनीय रहा था।फिलहाल निरज कुमार सिंह युवा एवं समुदाय विकास को लेकर देश विदेश में सामाजिक कार्य कर रहे हैं ।जिससे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को एक संगठित कर उन्हें उनकी इच्छा अनुसार दिशा निर्देश में ऊर्जान्वित कर रहे है।