
पानापुर (सारण)।गंडक नदी के किनारे स्थित प्रखंड के सारंगपुर डाकबंगला घाट पर कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या से लगनेवाले 24 घंटे के मेले एवं पवित्र स्नान के लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी हैं. बताते चलें कि कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर तरैया मशरक, इसुआपुर आदि प्रखंड के अलावे सिवान, गोपालगंज जिले के लगभग बीस हजार श्रद्धालु सारंगपुर डाकबंगला, कोंध मथुराधाम आदि घाटों पर पहुंचते हैं एवं पवित्र गंडक नदी में स्नान कर दानपुण्य करते हैं. वही मन्नत मांगने वाली महिलाये घाट पर कोशी भरती हैं. इस दौरान सारंगपुर डाकबंगला घाट पर लगे मेले में जमकर खरीदारी करते हैं. मेले में दूर-दराज के क्षेत्रों से आए दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजा ली हैं. वही बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, खिलौनों की दुकानें और जलपरी आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं. इस मेले में फर्नीचर एवं लकड़ी से बने सामानों की अधिक बिक्री होती हैं. मेले में भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. सीओ अजय कुमार ने बताया कि घाट पर गहरे पानी की ओर जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई है और स्थानीय गोताखोरों व नाविकों की टीम को तैनात रखा गया है. वही थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि मेला परिसर में पुलिस बल की तैनाती कि गयी हैं वही मेला अवधि के दौरान गंडक नदी में निजी नावों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. इसका उल्लंघन करनेवालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.





Recent Comments