
•स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में शहर से लेकर ग्रामीण स्तर पर लोगों को उपलब्ध कराई जा रही है चिकित्सकीय सहायता
•सभी अस्पतालों में लोगों के लिए जांच से लेकर दवाई उपलब्ध कराने की सभी सुविधाएं कराई जाती है मुहैया
पूर्णिया, 24 नवंबर
लोगों को जिला से लेकर समुदाय स्तर तक आसानी से चिकित्सकीय जांच करते हुए आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने में पूर्णिया जिला पुनः पहले स्थान पर कायम है। राज्य में सभी जिलों में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में लोगों को तत्काल जांच और उपचार सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसमें पूर्णिया जिला सितंबर माह की तरह अक्टूबर माह में भी राज्य में पहले स्थान पर कायम है। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को समुदाय स्तर पर आसानी से चिकित्सकीय सहायता प्रदान करने का सभी प्रयास लगातार सफल हो रहा है। इससे लोगों को किसी भी सामान्य चिकित्सकीय जांच और उपचार आसानी से समुदाय स्तर पर ही उपलब्ध हो रहा है और लोग आसानी से इसका लाभ उठा रहे हैं।
सितंबर माह की तरह अक्टूबर माह में भी राज्य में पहले स्थान पर पूर्णिया :
जिला कार्यक्रम समन्यवक (डीपीसी) डॉ सुधांशू शेखर ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अस्पताल रैंकिंग में पूर्णिया जिले में संचालित सभी समुदायिक अस्पतालों की रैंकिंग पूर्व की तरह पहले स्थान पर कायम है। पहले अगस्त माह में पूर्णिया जिले में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की रैंकिंग दूसरे स्थान पर था जिसमें आवश्यक चिकित्सकीय सहायता प्रदान करने का भरपूर प्रयास जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार जारी रखा गया। इसके प्रयास से सितंबर माह और अक्टूबर माह में पूर्णिया जिले में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की रैंकिंग में पूर्णिया पहले स्थान पर कायम है। अक्टूबर माह में पूर्णिया के बाद दूसरे स्थान पर गोपालगंज, तीसरे स्थान पर सीतामढ़ी, चौथे स्थान पर शेखपुरा और पांचवे स्थान पर वैशाली उपस्थित है। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य स्वास्थ्य रैंकिंग में पूर्णिया जिले को लगातार पहले स्थान पर उपलब्ध रखने के लिए उपलब्ध चिकित्सकीय सहायता प्रदान करने का सभी प्रयास लगातार जारी रखा जा रहा है जिससे कि लोगों को आसानी से सभी स्वास्थ्य सुविधाएं समुदाय स्तर पर उपलब्ध हो सके और लोग स्वस्थ्य रह सकें।
जिले के सभी प्रखंडों में लोगों को चिकित्सकीय सहायता प्रदान करने के लिए कार्यरत हैं 364 स्वास्थ्य केंद्र :
सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया द्वारा बताया गया कि लोगों को आसानी से चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सभी 14 प्रखंडों में कुल 364 स्वास्थ्य केंद्र आयुष्मान आरोग्य मंदिर के रूप में कार्यरत हैं। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में लोगों को प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा आवश्यक जांच करते हुए चिकित्सकीय सहायता प्रदान किया जाता है। अस्पताल में गंभीर रूप में ग्रसित मरीजों को तत्काल उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग को सूचित करते हुए एम्बुलेंस के माध्यम से प्रखंड अथवा जिला अस्पताल रेफर किया जाता है। लोगों की आसानी से जांच और दवाई उपलब्ध कराने के लिए जिले में 08 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ साथ सभी प्रखंडों में 30 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 20 शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के साथ साथ 294 आयुष्मान आरोग्य मंदिर – स्वास्थ्य उपकेन्द्र संचालित किया जाता है जहां प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा उपस्थित लोगों की जांच करते हुए उपचार सुविधा उपलब्ध कराई जाती है जिससे लोग बहुत जल्द स्वस्थ्य होकर सामान्य जीवन का लाभ उठाते हैं।





Recent Comments