
मढ़ौरा (सारण): बिहार सरकार के पहल पर रविवार को दीपावली पर्व पर मढ़ौरा के अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) ने सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल पेश की। वह मिर्जापुर पंचायत के बाबूके असोइया स्थित दलित बस्ती पहुंचे और वहां के बच्चों, महिलाओं व स्थानीय लोगों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।
इस दौरान बस्ती में मोमबत्तियां जलाकर उजाला किया गया और लोगों में मिठाइयां बांटी गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक त्योहार की खुशियां पहुंचाना और उनके बीच अपनापन का भाव मजबूत करना था।
इस अवसर पर विकास मित्र हरि बाबू, सामाजिक कार्यकर्ता आफताब अली, फजलुर रहमान और हरीश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सामाजिक कार्यकर्ता आफताब अली ने कहा कि दीपावली जैसे बड़े त्योहार हमें समाज में प्रेम, सद्भाव और इंसानियत का संदेश देने की प्रेरणा देते हैं। त्योहार की सच्ची सार्थकता तभी है, जब समाज के हर वर्ग के लोग मिलकर जश्न मनाएं।




Recent Comments