अनियंत्रित ट्रक गढ्ढे मे गिरा कोई हताहत नहीं
सिसवन, सिवान ।
सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर भागर गांव के समीप शनिवार की देर रात अनियंत्रित ट्रक जिसका नंबर BR04GA4181 गड्ढे में गिर गया।
घटना उस वक्त हुई जब खाली ट्रक रघुनाथपुर की तरफ जा रहा था। संयोग अच्छा था कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। सिसवन थानाध्यक्ष विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन चालक व खलासी घटना के तुरंत बाद ट्रक छोड़कर भाग निकले थे।




Recent Comments