टेम्पू के चपेट में आने से बच्ची की मौत

बनियापुर(सारण)। अनियंत्रित टम्पू की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।जबकि दो अन्य बच्चियां गंभीर रूप से जख्मी हो गई।स्थानीय लोगों के प्रयास से आनन-फानन में जख्मी बच्चियों इलाज के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर भेजा गया।जहाँ से प्राथमिकी उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया।हालांकि जख्मी दोनों बच्चियों की स्थिति चिंताजनक बताई जाती है।घटना शुक्रवार को दोपहर बाद एनएच 331 स्थित हंसराजपुर मोड़ के समीप की बताई जाती है।