⏭सड़क पर अपने अंग रक्षकों के साथ निकले छोटे योगी, तस्वीर हुई वायरल
⏭राजस्थान में बुधवार को कुछ ऐसा ही हुआ, जिसको देखने के लिए उमड़ी भीड़ के चलते रास्ता ही जाम हो गया.
⏭दैनिक खोज खबर सेन्ट्रल डेस्क :-यूपी के सीएम की कुर्सी संभालते ही योगी आदित्यनाथ का नाम सुर्ख़ियों में है.कभी उनके भोर में उठने पर तो कभी रिवरफ्रंट की जाँच के आदेश देने पर उनका नाम मीडिया और समाचार पत्रों की सुर्ख़ियों में इन दिनों छाया रहता है. ऐसे में अगर कोई योगी के रूप में अचानक सामने आ जाये तो स्वाभाविक बात है की लोगों का हुजूम उनको देखने के लिए उमड़ ही पड़ेगा. दरअसल राजस्थान में बुधवार को कुछ ऐसा ही हुआ, जिसको देखने के लिए उमड़ी भीड़ के चलते रास्ता ही जाम हो गया.
⏭छोटा योगी रहा आकर्षण का केन्द्र:- दरअसल रामनवमी के दिन बुधवार को राजस्थान के नागौर जिले की डीडवाना तहसील में छोटा योगी को देखकर हर कोई हैरान रह गया.छोटा योगी अपने अंदाज में दो अंगरक्षकों के साथ जैसे ही सड़क पर निकला तो हर कोई एक टक देखता रह गया. इतना ही नहीं युवाओं में छोटा योगी की एक तस्वीर लेने की होड़ मच गई. दरअसल रामनवमी पर डीडवाना में भगवान राम की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें छोटा योगी बना बच्चा सबके आकर्षण का केन्द्र रहा. वहीं इस छोटे योगी की तस्वीरें इंटरनेट पर भी वायरल हो गई. इस योगी बने बच्चे के साथ गन लिए अंगरक्षक भी मौजुद थे.





Recent Comments